छपरा, फरवरी 22 -- फोटो:14 छपरा मंडल कारा का निरीक्षण कर रविवार को बाहर निकलते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, सचिव ब्रजेश कुमार,प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद राकेश कुमार पाण्डेय व अन्य छपरा, एक संवाददाता।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण पुनीत कुमार गर्ग ने रविवार को छपरा मंडल कारा का मासिक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बंदियों से व्यक्तिगत तौर पर पूछताछ भी की। जिला जज ने कई बंदियों से सवाल किया कि क्या आपके पास अधिवक्ता है या नहीं। कोई ऐसा बंदी हैं जो जमानतदार के अभाव में कारा से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं।या राशि के अभाव में सजा पूरी होने के बाद भी कारा से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जेल प्रशासन को उनकी पहचान सुनिश्चित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार छपरा को सूचित करने क...