मऊ, जनवरी 11 -- मऊ,संवाददाता। जिला जज संजय कुमार यादव ने सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर विचार के बाद वर्ष 2026 कलेंडर वर्ष के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 15 जनवरी मकर संक्रांन्ति, 28 अगस्त रक्षाबंधन, 5 सितंबर बारावफात, 19 अक्टूबर महानवमी, 10 नवम्बर गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। वहीं द्वितीय शनिवार और रविवार पर पड़ने वाले अवकाश 15 फरवरी महाशिवरात्रि शनिवार एवं दीवाली 8 नवम्बर रविवार के स्थान पर 19 मार्च चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना और 11 नवम्बर चित्र गुप्त पूजा का अवकाश घोषित किया है।इस बात की जानकारी महामंत्री अजय कुमार सिंह ने दिया। इसके लिए सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष दारोगा सिंह एवं महामंत्री अजय कुमार सिंह ने अधिवक्ताओ की तरफ से जिला जज का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.