उन्नाव, दिसम्बर 18 -- हसनगंज। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने गुरुवार को हसनगंज ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय परिसर की व्यवस्था देखने के बाद वह बार भवन पहुँचे, जहाँ अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान किया। बार संघ के महामंत्री मुनेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रमोद यादव, कुलदीप शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश चक्रवर्ती समेत अन्य अधिवक्ताओं ने जिला जज को प्रतिमा भेंटकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण न्यायाधिकारी प्रतीक गुप्ता व उनकी पत्नी जज सोनाक्षी को अधिवक्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंटकर नवविवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश से हसनगंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की मांग रखी। इस पर जिला जज ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वकील छोटा या बड़ा नहीं होता, हर वकील न्याय और ...