हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने अपर जिला जज विधिक सचिव, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी व सीओ सिटी अंकित मिश्रा के साथ बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोर आवास तथा खेल के मैदान की निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। संप्रेक्षण गृह में रहने वाले किशोरों में रचनात्मकता लाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। रोस्टर के अनुसार किशोरों को पौष्टिक आहार दिया जाये। इस अवसर पर बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.