लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा राजकमल मिश्रा ने बुधवार को मंडल कारा लोहरदगा का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार एवं सिविल कोर्ट निबंधक अमित कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। मंडल कारा लोहरदगा में कुल 249 बंदी संसीमित हैं। पीडीजे ने यह दौरा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं झालसा के गाईडलाइन के अनुसार किया। जेल में बंद विभिन्न बंदियों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया की जेल में खानपान, स्वास्थ्य सुविधाएं, रखरखाव, सफाई सही है कि नहीं। उन्होंने मौके पर कई कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। मौके पर जेल अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं जेलर सुबोध कुमार भी उपस्थित रहे। बंदियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.