देवरिया, मई 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला जज राममिलन सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने को आदेशित किया। दोपहर को जिला जज राममिलन सिंह अपर जिला जज मनोज कुमार तिवारी, सीजेएम मंजू कुमारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा के साथ जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं है, वह आवेदन कर निश्शुल्क अधिवक्ता ले सकता है। उन्होंने महिला बंदियों के साथ जिला कारागार में रह रहे बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.