शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- संविधान दिवस के अवसर पर जिला जज विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कराया गया। कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारी और न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिला जज ने कहा कि जैसे विभिन्न धर्मों के धार्मिक ग्रंथ पवित्र माने जाते हैं, उसी प्रकार भारतीय संविधान भी देश के हर नागरिक के लिए एक पवित्र ग्रंथ है, जिसका सम्मान और पालन हम सभी का कर्तव्य है। इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र कुमार-तृतीय, एडीजे सुदीप कुमार जायसवाल, आशीष वर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय, नरेंद्र नाथ पांडे सहित कई न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और एलएडीसीएस के अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...