बगहा, अक्टूबर 11 -- बेतिया ,विधि संवाददाता बालिकाएं देश की अनमोल धरोहर हैं। सरकारी योजनाओं तथा न्यायपालिका की सक्रियता के कारण उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। बावजूद आज भी उनके सामने अनेक चुनौतियां हैं। समाज में वे और आगे बढ़े इसके लिए इन्हें और भी सशक्त होना पड़ेगा। उक्त बातें प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार को एडीआर बिल्डिंग में आयोजित बालिका दिवस के अवसर पर कहीं। श्री यादव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बालिकाओं की स्थिति और सुदृढ़ किए जाने को ले सरकार एवं नालसा द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना तथा लाडली योजना के साथ-साथ अन्य कई योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधि...