महाराजगंज, मार्च 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला जज नीरज कुमार, डीएम अनुनय झा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिला जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। बैरक से लगायत पूरे परिसर का जायजा लिया। जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिया। जिला जज ने जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि को देखा। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.