गोंडा, जुलाई 4 -- गोंडा, विधि संवाददाता। जिला जज जफीर अहमद को उच्च न्यायालय इलाहाबाद का न्यायमूर्ति बनाये जाने पर वकीलों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई। न्याय प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिला जज जफीर अहमद व गोंडा के जिला जज रहे प्रमोद कुमार श्रीवस्तव को उच्च न्यायालय का न्यायमूर्ति के पद पर प्रोन्नत दिया गया है। जिसकी जानकारी होने पर डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ला,बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्रा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रवि चंद्र त्रिपाठी, जगन्नाथ प्रसाद शुक्ला, बृजलाल तिवारी, विनोद कुमार सिंह आदि अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.