संभल, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद जिला कारागार का मंगलवार को जिला जज विधुषी सिंह, डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में विद्यमान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं बंदियों को प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अफसरों ने बंदियों के आवासीय बैरकों, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और सुरक्षा मानकों को देखा। इसके साथ ही कारागार प्रशासन ने नियमों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अफसरों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बंदियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.