मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र व विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकाश और डीएम पवन कुमार गंगवार ने वसंत पंचमी पर्व पर मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं में महाप्रसाद के रूप में सुगंधित पौध वितरण का शुभारम्भ किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि डीएम का यह अत्यंत सराहनीय निर्णय है कि मां के दरबार में जो भी दर्शनार्थी आए उसे मौसम के अनुरूप नि:शुल्क फलदार व सुगंधित पौध दिया जाए। श्रद्धालुओं को फल व सब्जियों के भी पौध दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निशुल्क व अनवरत चलेगा। जिनकी भी इच्छा हो वे पौधे ले जा कर घर में फलदार पौधा लगा सकते है। पौध का वितरण मां के धाम में काउंटर से किया जाएगा। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कहा कि पर्यावरण में पौधों का अपना महत्व है। उसके अलावा धार्मिक रूप से पौधों का बहुत...