नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा जिला जज शिल्पी सोनी राज की मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया। पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के अलावा जिला जज के आवास पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच के लिए कई सैंपल संकलित किये। इस दौरान आवास से सभी लोगों को दूर कर दिया गया। नवादा के एसडीएम अमित अनुराग के आदेश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस की मौजूदगी में आवास को सील कर दिया गया। इस बीच एसपी के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह द्वारा आवास पर सुरक्षाबलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया। आवास के आसपास किसी के भी आने-जाने पर तत्काल रोक लगा दी गयी है। मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-01 हुलाश कुमार की मॉनिटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। विशेष टीम विभिन्न बिन्दुओं पर मामले की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.