मेरठ, फरवरी 10 -- रोहटा। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने सोमवार दोपहर गन्ना विभाग की टीम के साथ गन्ना क्रय केंद्रों पर अचानक छापा मारा। हालांकि, निरीक्षण में घटतौली नहीं मिली। सबसे पहले गन्ना विभाग की टीम जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व मे मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित किनौनी चीनी मिल के अरनावली गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंची। वहां पर तौल कार्य कर रहे टोल लिपिक का कांटा रजिस्टर, निरीक्षण पुस्तिका, उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उसके बाद एक किसान की ट्रॉली को पांच कुंतल के बांट रखकर पुनः तौत कराई। इसमें कोई अंतर नहीं पाया लेकिन कुछ मामूली खामियां मिलने पर उन्हें पूरा करने के लिए तौल लिपिक को सख्त चेतावनी दी। उसके बाद टीम ने गन्ना क्रय केंद्र आजमपुर और पूठ खास क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। किसानों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.