शामली, जनवरी 27 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। डीएम ने जिन विभागों में कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कण्डेला औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले जहरीले औद्योगिक जल प्रवाह का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस जल प्रवाह से आसपास के कुछ गांवों में उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर डीएम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को ठोस कार्य योजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने विगत वर्ष किए गए वृक्षारोपण की सफलता प्रतिशत रिपोर्ट संबंधित विभागों से तलब की। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा आगामी एक जुलाई से प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.