पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी कुमार राकेश के आकस्मिक निधन पर जिला खेल संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बोस, कोषाध्यक्ष एम रहमान सदस्य अमर भारती, रीना बाखला, आदेश सिंह, आलोक लोहिया ने कहा की उनके निधन से खेल जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि वर्ष 1984 से एक खिलाड़ी के रूप में उनसे संपर्क हुआ था। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। हेमंत कप में उनकी कप्तानी में पहली बार पूर्णिया की टीम विजेता बनी थी। वे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया करते थे और उन्हें खेलने का तकनीक भी बताते थे। खेल संघ उनके निधन पर एक दिन का शोक रखा है। ऐसे समय में खेल संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.