गुमला, नवम्बर 28 -- गुमला संवाददाता डीसी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स और कारा सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक जिला समाहरणालय आयोजित हुई। बैठक में जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण,राजस्व वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और जेल सुरक्षा को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। उन्होंने बालू घाटों से अवैध निकासी रोकने के लिए नियमित सघन जांच अभियान चलाने तथा जब्त खनिजों की त्वरित नीलामी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिन बालूघाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया जारी है। उनमें ग्राम सभाओं के माध्यम से शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई कर कानूनी रूप से बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्दे...