पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला क्रीड़ा भारती की जिला बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष विजय शंकर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्कूल रोड स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि जिला क्रीड़ा भारती विलुप्त होते भारत के प्रसिद्ध खेल खो-खो, कबड्डी, रग्बी, साइकिलिंग इत्यादि को पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए खेल संगठन की एक बैठक की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी से 1 मार्च तक जिला स्कूल मैदान में अंतर विद्यालय बालिका खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रमुख विद्यालय की आठ बालिका टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से संचालित एवं सफल बनाने के लिए कार्य विभाग का बंटवारा कर जिम्मेदारी सौंपी गई। विजय शंकर...