हरिद्वार, फरवरी 24 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 25 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी किए गए। आयोग के अनुसार, अभिलेख सत्यापन 11 मार्च को होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 के लिए 28 मई 2025 को विज्ञापन जारी हुआ था। लिखित परीक्षा दो नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सफल अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ हाजिर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...