देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में राव स्पोर्टिंग क्लब, ब्रदर्स क्लब और एथ्री स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीनों मैचों में खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का आनंद मिला। डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में राव स्पोर्टिंग क्लब ने तिरूपति क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिरूपति की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए, जिसमें हर्षवर्धन सिंह ने 58 और आदित्य चक्रवर्ती ने 32 रन का योगदान दिया। राव स्पोर्टिंग के उत्कर्ष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए राव स्पोर्टिंग ने 22.3 ओवर में चार विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.