कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के महेश्वरी एकेडमी मैदान में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पुल बी मे शुक्रवार को बारसोई क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया। बारसोई क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का लक्ष्य दिया। बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोशन ने 88 गेंद में 127 रन, बिट्टू ने 39 रन और पांडव ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से समिक ने 3 विकेट, आदर्श ने 2 विकेट और सुधांशु ने 1 विकेट लिए। 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 24 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। बारसोई क्रिकेट क्लब ने 63 रन से मैच जीत लिया। य...