मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुंगेर जिला को 14 नया आयुष चिकित्सक उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 3 आयुष चिकित्सकों ने मंगलवार को योगदान भी कर लिया है। मुख्यालय द्वारा 5 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में जबकि 9 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति आरबीएसके टीम में की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि मुख्यालय से मिले 14 आयुष चिकित्सकों में से 9 की नियुक्ति बाल स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आरबीएसके टीम के लिए किया गया है। जबकि 5 आयुष चिकित्सक की नियुक्ति जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...