बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि जिला कोषागार में विभिन्न मूल्यवर्ग के जनरल भौतिक स्टांप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वर्तमान में कोषागार में पचास से पांच हजार रुपये तक के स्टांप बिक्री के लिए मौजूद हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इच्छुक व्यक्ति या वेंडर किसी भी कार्यदिवस में निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर स्टाम्प खरीद सकते हैं। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चालान के माध्यम से धनराशि जमा करनी होगी, जिसके बाद नियमानुसार कोषागार से स्टांप प्राप्त किए जा सकते हैं। इस उपलब्धता से स्टांप की कमी संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...