मधुबनी, जनवरी 30 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला कोर्ट में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोर्ट कैंपस में प्रवेश करने वाले द्वार पर भी पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं है। दो पदाधिकारी एवं पांच महिला कांस्टेबल को कोर्ट सुरक्षा में तैनात किया गया है। वे सभी गेट नंबर वन एवं टू पर तैनात किए गए हैं। वह भी केवल कोर्ट की कार्यवाही के समय। कलेक्ट्रेट से कोर्ट में इंट्री होने वाले द्वार एवं वकालत खाना की ओर से कोर्ट कैंपस में प्रवेश वाले गेट पर एक भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है। वहां से बेरोकटोक लोग प्रवेश कर रहे हैं। कोर्ट कैंपस में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं है। उत्तर एवं दक्षिण तरफ दोनों कैंपस में पांच-पांच की संख्या में कोर्ट रिजर्व पुलिस दिया गया है लेकिन उसकी ड्यू...