श्रावस्ती, जनवरी 4 -- श्रावस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पार्टी की ओर से सिरसिया क्षेत्र के बनकटवा कला निवासी अधिवक्ता अमन पांडेय को श्रावस्ती जिले का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अमन पांडेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...