गोड्डा, मार्च 20 -- गोड्डा, एक संवाददाता। गोड्डा जिला अंतर्गत विद्युत विभाग में वर्षों से कार्यरत 8 विद्युत कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। विद्युत अधीक्षण अभियंता देवघर ने सपोर्टिंग स्टाफ 2 से टेक्निकल असिस्टेंट 2 के पद पर प्रोन्नत किया गया। इससे सभी कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता केके सिंह सहित, प्रशासी पदाधिकारी रणजीत सिंह, प्रबंधक सुबोध सिंह,अमित सिंह, यूनियन के केंद्रीय अधिकारियों रामायण तिवारी, बैजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। गोड्डा जिला के सबसे वरीय कर्मचारी और झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन शाखा सचिव ललन कुमार ने बताया कि इसके लिए उन्होंने लगातार संघर्ष करते हुए, वर्षों से लंबित इस प्रोन्नति को कराने में काफी मेहनत किया गया । सभी कर्मचारियों ने गोड्डा शाखा के सचिव ललन कुमार को भी इसके इस अथक प्रयास के लिए बधाई दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.