बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- जिला के 11 हज यात्रियों का टीकाकरण 24 को शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस बार जिले से 11 लोग हजयात्रा करने के लिए मक्का जाएंगे। जिला हज कमेटी के नोडल पदाधिकारी मो मुमताज ने बताया कि सभी 11 यात्रियों की मेडिकल जांच करा ली गयी है। जबकि, सदर अस्पताल में 24 अप्रैल को कैंप लगाकर हज पर जाने वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। 11 हज यात्रियों में पांच महिलाएं हैं। जिले के हज यात्रियों को दिल्ली, कोलकाता और गया एयरपोर्ट से हज यात्रा के लिए भेजा जायेगा। सबसे पहले गया एयरपोर्ट से दो हज यात्री इस्लामियां हाई स्कूल के रिटायर्ड एचएम खुर्शीद आलम और इनकी पत्नी रवाना होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.