जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- जमशेदपुर । जिला के विभिन्न पंचायत से पहुंची सहिया को शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए गए थे जिसे और बेहतर तरीके से करने को कहा गया। उन्हें नई तकनीक की भी जानकारी दी गई और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण को कहा गया। इन लोगों को बताया गया कि वह मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल में लेकर आए और सभी उपलब्ध सुविधाओं को मुहैया कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...