अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। जनपदीय रेसलिंग टीम का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 पुरुष एवं महिला यूथ कुश्ती स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में किया गया। यह चैंपियनशिप 8 से 10 अगस्त तक आगरा में आयोजित होगी। अलीगढ़ रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह 'बाबा' के नेतृत्व में आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में जिले भर से दो दर्जन से अधिक युवा पहलवानों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों का हुआ चयन - पुरुष वर्ग में चुने गए खिलाड़ी विशाल कुमार (57 किलोग्राम) राहुल (61 किलोग्राम) विकास कुमार (65 किलोग्राम) नीरज कुमार (86 किलोग्राम) अनुज गौतम (92 किलोग्राम) महिला वर्ग में चुनी गईं खिलाड़ी कुमारी सपना यादव (53 किलोग्राम) कुमारी सृष्टि शर्मा (58 किलोग्राम) कुमारी लव कुश (83 किलोग्राम) विनीता कुमारी (97 किलोग्राम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...