बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- रामनगर। जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य उमाशंकर व अमर नाथ ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए रामनगर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हसनापुर, गरी एवं अमोली कला उपकेंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्रों पर साफ-सफाई की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रख-रखाव तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कुछ स्थानों पर साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.