जौनपुर, फरवरी 18 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला कार्यकारी समिति की बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने विकास भवन सभागार में की। बैठक में 28 फरवरी को आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित किए जाने वाले वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों जैसे आईटीआई, पॉलीटेक्निक, माध्यमिक/उच्च शिक्षा/डिग्री कॉलेज, प्लेसमेंट ऑफिसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, नर्सिंग, फार्मेसी, आरसेटी, कौशल विकास मिशन) को सेवायोजन पोर्टल पर अपने संस्थानों के अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जनपद स्थित सतहरिया और कारखियाव के उद्योगों को मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला सेवायोजन अधिकारी को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.