मैनपुरी, दिसम्बर 8 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी को लेकर सोमवार को एक दूसरा पत्र जारी हुआ। ये पत्र संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय की ओर से जारी किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजीव यादव एवं जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली कार्यसमिति को मान्यता दी गई है। इससे पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी और महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कार्य समिति को भंग कर दिया था। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय की ओर से जारी किए गए पत्र की जानकारी दी गई। बताया गया कि पत्र में मैनपुरी में जिलाध्यक्ष राजीव यादव एवं महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली ही कार्यकारिणी मान्य है। उमाशंकर सिंह को मई माह में ही संगठन से निष्कास...