सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला कारागार सोनभद्र में बुधवार की रात एक बंदी की मौत हो गई। एनडीपीएस एक्ट में वह जेल में बंद था। जेलर का कहना है कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था। जबकि परिजनों मौत की जांच कराए जाने की मांग की है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी 26 वर्षीय राधेश्याम पुत्र ओम प्रकाश यादव एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद था। जेलर के मुताबिक वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था। बुधवार की रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिवार वालो को दी गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने राधेश्याम की मौत की जांच कराए जाने की मांग की है। प...