कन्नौज, अगस्त 10 -- जलालाबाद। जिला कारागार में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के चलते बहनों की मुलाकात खुले में न कराकर सुरक्षित बहुउद्देश्यीय हाल में करवाई गई। जेल प्रशासन ने राखी, रोली, अक्षत, कलावा व मिष्ठान की व्यवस्था की। बहनों की सुविधा हेतु जेल गेट पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कुल 240 बंदियों से 431 बहनों व 221 बच्चों ने मुलाकात की और राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। देर शाम आने वाली बहनों की राखी व टीके का सामान लिफाफे में बंद कर बंदी भाइयों तक पहुंचाया जाएगा। महिला उपकारापाल उर्मिला सिंह, उपकारापाल रामबहल दुबे व मुलाकात प्रभारी बद्रीप्रसाद को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। जेलर विनय प्रताप सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। महिला बंदियों ने जेल सुरक्षा कर्मियों के लिए खुद सजावटी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.