सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला कारागार में एक सामाजिक संस्था की ओर से स्वेटर वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम के तहत कारागार में निरुद्ध पात्र बंदियों को कुल 300 स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बंदियों में खुशी देखी गई। यह पहल शीत ऋतु में बंदियों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। डॉ. रुखसाना खान ने महिला बैरक में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। उन्होंने महिला बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिलाओं से जुड़ी सामान्य बीमारियों, पोषण, साफ-सफाई तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस सत्र में महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न ...