शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- जिला कारागार में सामाजिक संस्था जय भारत के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को मानसिक शांति देना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अरविंद कुमार और जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी कारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...