गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। जिला कारागार की बैरक संख्या-26 में बंद एक कैदी ने सहबंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। पीड़ित बंदी ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपी बंदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया वहीं घायल का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर के खलीलाबाद, पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी थाना खोराबार में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 24 फरवरी 2025 से जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध हैं। उसके साथ सहबंदी खरभान यादव उर्फ राहुल यादव ने गाली-गलौज की और किसी नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने जेल अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी। जेल प्रशासन की ओर से भेजी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.