अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कारागार परिसर में गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया। गुरुवार को कोल विधायक अनिल पाराशर ने इसका शिलान्यास किया। 31 मार्च तक निर्माण पूरा हो जाएगा। जून 2025 में मीट निर्यातक हाजी जहीर की फर्म के दान से जेल में गोशाला निर्माण का प्रस्ताव आया था। विरोध के बीच प्रस्ताव रद्द हो गया था, तभी कोल विधायक ने अपनी निधि से निर्माण कराने का ऐलान किया था। इसी निधि से कारागार के अंत: परिसर में गोशाला बनवाई जा रही है। इसका संचालन कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा जेल स्टॉफ की देखरेख में किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडौल, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, लाजेश सर्राफ, कृष्णा गुप्ता, संजय गोयल, सुबोध स्वीटी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरि...