बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता जिला कारगार में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी की गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। एक हत्या के मामले में उसे विगत वर्ष उम्र कैद की सजा हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। लगातार दूसरे दिन जेल में बंदी और कैदी की मौत हुई है। जरवल थाने के औरी गांव निवासी अयूब उर्फ मैकु पुत्र खलील वर्ष 1996 में इलाके में हुई एक हत्या के मामले नामजद था । 19 जुलाई को न्यायालय में दोषसिद्ध होने पर उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद से वह जिला कारगार में निरुद्ध चल रहा था । गुरुवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे अचानक चक्कर आने के बाद वो बेहोश हो गया। क...