बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिला कारागार में जेल अधीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष गोष्ठी संपन्न हुई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ बंदियों और जेल स्टाफ को कुष्ठ रोग के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ एक सामान्य रोग है, जो एमडीटी के नियमित सेवन से पूरी तरह ठीक हो जाता है। उन्होंने शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे, भौहों का गिरना और गांठों जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव मिटाने और उन्हें मुख्य धारा में लाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मनोज कुमार, गौरव यादव और फार्मासिस्ट गोपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...