मेरठ, दिसम्बर 18 -- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जिला कारागार के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मुकेश शर्मा एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिला। कारागार चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, चिकित्सालय की खिड़कियों पर पन्नी (पॉलीथिन) लगी थी। मरीजों के लिए गर्म पानी की उपलब्धता थी। डिप्टी जेलर द्वारा अवगत कराया गया कि यहां मरीजों के लिए अलॉव की भी व्यवस्था है। कारागार चिकित्सालय में सांस, खांसी, नैमुलाइजर एवं आपातकालीन आवश्यक दवाईयों एवं उपकरण क्रियाशील पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...