लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- शनिवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद (लखनऊ बेंच) राजीव सिंह ने जिला जज शिव कुमार सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ ख्याति गर्ग संग जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। महिला बंदी ग्रह में निरुद्ध महिलाओं को साड़ी, उनके शिशुओ को गिफ्ट उपहार भेंट किए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में ...