बलरामपुर, नवम्बर 19 -- बलरामपुर। अयोध्या रेंज के डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होने विभिन्न मामलों में निरुद्ध किशोर बंदियों की जानकारी ली। बैरकों का भ्रमण कर साफ-सफाई व जेल मेन्युअल के हिसाब से बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। जेल अस्पताल पहुंचकर बंदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं को भी परखा। वहां भर्ती बंदी मरीजों से भी जानकारी ली। महिला बैरक में बंदियों संग निरुद्ध बच्चों के पालन-पोषण को लेकर भी जानकारी हासिल किया। डीआईजी ने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बदलते मौसम में ठंड से बचाव के लिए बंदियों को पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराएं। जेल अधीक्षक विजय कुमार शुक्ला, जेलर एके सोनकर, डॉ रत्नसेन वर्मा, शारदा देवी, अभय कुमार, कामता प्रसाद, महेंद्र कुमा मौज...