शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के आदेश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक संख्या 01, 02 और 03 का जायजा लिया गया। बैरक संख्या 03 में बंदी मोहित अन्ना ने जमानत होने के बावजूद एक जमानतदार की व्यवस्था न हो पाने की बात रखी, जिस पर सचिव ने जमानत शर्तों में शिथिलता के लिए आवेदन करने की जानकारी दी। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, जेलर, डिप्टी जेलर, चीफ एलएडीसीएस और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...