मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को सरैयागंज टावर चौक पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता बिहार की बच्चियों के बारे में उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर आक्रोशित थे। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में एकत्रित हुए पार्टी नेताओं ने भाजपा को संकीर्ण सोच वाली पार्टी बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार के हैं। इसके बाद भी गिरधारी लाल के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होना शर्मनाक है। यही नहीं, उत्तराखंड सरकार भी पूरी तरह से निष्क्रिय बनी हुई है। उसने न तो मंत्री से अब तक इस्तीफा लिया है और न ही उनके पति को गिरफ्तार कर पाई है। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि ...