चतरा, जुलाई 12 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पुर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किय। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने की। सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ददई दुबे के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति और मजदूर आंदोलन का एक सशक्त स्वर बताया। छह बार झारखंड विधानसभा सदस्य, सासंद रहे ददई दुबे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन किया। उनके निधन को कांग्रेस जनों ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर पीसीसी डेलिगेट अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्...