लखनऊ, जुलाई 8 -- कांग्रेस ने जिला कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी 89 पदाधिकारियों की सूची में जातिगत और लैंगिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस नई कमेटी में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं कुल पदाधिकारियों में 17 महिलाएं भी शामिल हैं, जो कुल संख्या का 21 फीसदी से अधिक है। सरोजनीनगर के गहरू निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग को भी पदाधिकारी बनाया है। 14 मुस्लिम पदाधिकारी भी बनाए गए हैं। कमेटी में एक ईसाई समुदाय के सदस्य को भी स्थान दिया गया है। यह गठन आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.