आगरा, दिसम्बर 6 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने परि निर्वाण दिवस पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को याद किया। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने डा. आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब अपने महान कार्य व सदाचारी जीवन की वजह से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं। एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि समाज सुधारक बाबा साहब गौतमबुद्ध की विचारधारा और विचारों के मामले में सबसे करीबी थे। वह एक सम्मानित नेता, विचारक और सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समानता के लिए समर्पित कर दिया। इस दौरान अमित यादव भैय्यू, गुलफान सिंह यादव, दीपू पाण्डेय, निश्चल पराशर, विमल कुमार सिंह, राजा सलमानी, रूम सिंह यादव, राम खिलाड़ी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिंद...