हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा' का शुभारंभ जिला कांग्रेस कार्यालय से हुआ। विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जहां कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा से जुड़े मुद्दों, बढ़ती बेरोज़गारी तथा श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पिहानी चुंगी चौराहे पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शउमा राजवंशी, बावन चुंगी चौराहे पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह तथा सिनेमा चौराहा पर हसन अहमद के नेतृत्व में सभाएं आयोजित हुईं। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। समापन गांधी तिकुनिया पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय एव...