देहरादून, जनवरी 31 -- श्रीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने मनरेगा को कमजोर करने के आरोपों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में समस्याओं का उल्लेख किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा बजट में कटौती, भुगतान में देरी व रोजगार के दिनों में कमी का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है, लेकिन एक साल में मात्र 42-45 दिन का ही रोजगार मिल पा रहा है। कांग्रेस ने मनरेगा को कानून के रूप में यथावत रखने, मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने और योजना को सशक्त बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...